देर रात भोजन करना सेहत के लिए हो सकता हैं घातक, जानें कैसे पहुंचाता है आपको नुकसान

By: Ankur Mon, 07 Feb 2022 1:17:32

देर रात भोजन करना सेहत के लिए हो सकता हैं घातक, जानें कैसे पहुंचाता है आपको नुकसान

वर्तमान समय में देखा जाता हैं कि कई लोगों की लाइफस्टाइल बहुत अव्यवस्थित हैं जिसमें ना खाने का पता हैं और ना ही सोने का। खाने और सोने की यह लापरवाही आपके शरीर को अंदर से खोंखला बना रही हैं और कई बीमारियों की जड़ बन सकती हैं। आज इस कड़ी में हम बात करते जा रहे हैं उन लोगों के बारे में जो खाना देर रात तक खाते हैं और इसके बाद सीधे सोने के लिए चले जाते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। खाना खाएं और इसके बाद लेटने की बजाय टहलने की आदत डालें ताकि खाने को पचने में परेशानी ना हो। हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि देर रात भोजन करना सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक होता है।

Health,late night food,late night food bad for health,healthy living,Health tips

शारीरिक परेशानी होना

देर रात खाना खाने से कई तरह की शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं। बेहतर सेहत के लिए जरूरी है कि आप शाम में 7 बजे से पहले अपना रात का खाना खा लेने की कोशिश करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी बॉडी पर आपको खुद कई चमत्कार देखने को मिलेंगे, जैसे नींद सही आना, खाना ठीक से पच जाना, वजन कम होना, अगले दिन के लिए एनर्जी बनी रहना आदि।

Health,late night food,late night food bad for health,healthy living,Health tips

डायबिटीज़ का खतरा

जैसा कि देर रात खाया जाने वाला भोजन आसानी से डायजेस्ट नहीं हो पाता । इसीलिए, शरीर में कोलेस्ट्रॉल, ट्राईग्लिसराइड्स और इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। ज़्यादा इंसुलिन और कोलेस्ट्रॉल लेवल से डायबिटीजड का खतरा बढ़ जाता है।

Health,late night food,late night food bad for health,healthy living,Health tips

हार्ट अटैक का खतरा

रात में ब्लड प्रेशर का स्तर कम रहना चाहिए। लेकिन, जब कोई देर रात खाना खाता है तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल खुद ब खुद बढ़ जाता है। इससे, ब्लड प्रेशर लेवल भी प्रभावित होता है। अगर, रात के समय ब्लड प्रेशर ज़्यादा देर या लम्बी अवधि तक हाई रहता है तो, इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

Health,late night food,late night food bad for health,healthy living,Health tips

हो सकती है हाई बीपी की शिकायत

देर रात खाने से लोगों में हाई बीपी की शिकायत भी हो सकती है। रात को खाना खाने के कम से 2 घंटे बाद बिस्तर पर जाना चाहिए। लेकिन अगर आप खाना ही देर में खाएंगे तो तुरंत बिस्तर पर चले जाएंगे। जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

Health,late night food,late night food bad for health,healthy living,Health tips

मोटापा और वजन बढ़ना

जो लोग बहुत देर रात तक खाते रहते हैं या जो बहुत देर रात डिनर करते हैं। उन्हें, मोटापा बढ़ने का खतरा सबसे अधिक होता है। इस आदत की वजह से लोगों का वजन तेज़ी से बढ़ता है। विभिन्न स्टडीज़ में भी यह बात कही गयी कि देर रात खाया जाने वाले भोजन को शरीर ठीक तरीके से पचा नहीं पाता। इसीलिए, यह भोजन केवल फैट के तौर पर शरीर में जमा होता है। जिससे वजन बढ़ने और मोटापे जैसी स्थितियां बनती हैं। जो हमारे शरीर को अंदर ही अंदर कई बीमारियों से घेर लेता है।

Health,late night food,late night food bad for health,healthy living,Health tips

मेटाबॉलिज्म होने लगता है कमजोर

यदि आप हेल्थ के प्रति जागरूक रहते हैं तो आपने कई लोगों से मेटाबॉलिज्म के धीमा होने या तेज होने की बात सुनी ही होगी। किन्तु क्या आप मेटाबॉलिज्म का सही अर्थ जानते हैं। मेटाबॉलिजम का अर्थ शरीर की फैट को बर्न करने की क्षमता से है। जिस व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म तेज होता है उसका शरीर तेजी फैट को बर्न करता है। और जिसका मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है उसका शरीर फैट को तेजी से बर्न नहीं कर पाता है।

Health,late night food,late night food bad for health,healthy living,Health tips

एसिडिटी की समस्या

देर रात को खाना खाने वाले व्यक्तियों में एसिडिटी एक आम समस्या बन सकती है। इसके साथ ही सीने में जलन जैसी समस्या भी होने लगती है। इसका कारण यह है कि हम देर रात को खाना खाते हैं तो जल्द ही सोने के लिए भी चले जाते है।

Health,late night food,late night food bad for health,healthy living,Health tips

नींद ना आने की समस्या

देर रात में भोजन करने से हमें स्वास्थय संबधी कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है। इसके अलावा हमे नींद ना आने की समस्या भी होती है जो की शांत स्वभाव के लिए बहुत ही आवश्यक है इन सब कारणों से हमारे स्वभाव में नकारात्मक प्रभाव होने लगता है हम अधिक चिडचिडे होने लगते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com